Gold Price Today: सातवें आसमान पर पहुंचा सोने का भाव, क्या जारी रहेगी ये रफ्तार? जानें अपने शहर का ताजा रेट

आज बुधवार 8 मई को सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। आज देशभर में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमतों में 350 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 
 
सातवें आसमान पर पहुंचा सोने का भाव, क्या जारी रहेगी ये रफ्तार? जानें अपने शहर का ताजा रेट
WhatsApp Group Join Now

Gold Price Today: आज बुधवार 8 मई को सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। आज देशभर में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमतों में 350 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। एक्सपर्ट के अनुसार अब सोना एक रेंज में कारोबार कर रहा और जल्द 75,000 रुपये के पीक पर आ सकता है। आज चांदी का रेट  85,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

दिल्ली में आज सोने का भाव

7 मई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,360 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर     22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई        66,410        72,440
कोलकाता    66,360         72,390
गुरुग्राम    66,510      72,540
लखनऊ    66,510         72,540
बेंगलुरु    66,360         72,390
जयपुर    66,510         72,540
पटना     66,410         72,440
भुवनेश्वर    66,360          72,390
हैदराबाद    66,360       72,390