Gold Price Today: आज क्रिसमस के दिन सोना सस्ता हुआ या महंगा, यहां चेक करें 10 ग्राम गोल्ट का रेट
पिछले काफी समय से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव 77,300 रुपये के आसपास दर्ज किया गया है। आज क्रिसमस के दिन 22 कैरेट सोने की कीमत 70 हजार रुपये के आसपास दर्ज की गई है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि आने वाले साल में सोना और ज्यादा महंगा हो सकता है। जानिए आज आपके शहर में सोने का क्या भाव है।
क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
आज 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन देशभर में 1 किलोग्राम चांदी का रेट 91,300 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
साल 2025 में क्या गोल्ड पहुंचेगा अपने पुराने पीक पर?
शादी की सीजन में सोने की डीमांड बढ़ने से कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हो जाती है। लेकिन हाल ही में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स की मानें तो नए साल में सोने की कीमतें 90 हजार रुपये के पार पहुंच सकती है। ऐसे में यह साल सोने में निवेश करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
25 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,050 77,500
नोएडा 71,050 77,500
गाजियाबाद 71,050 77,500
जयपुर 71,050 77,500
गुड़गांव 71,050 77,500
लखनऊ 71,050 77,500
मुंबई 70,900 77,350
कोलकाता 70,900 77,350
पटना 70,950 77,400
अहमदाबाद 70,950 77,400
भुवनेश्वर 70,900 77,350
बेंगलुरु 70,900 77,350