हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बच्ची से रेप, दूल्हा गिरफ्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने बारात चढ़ने से पहले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। युवक पर आरोप है कि उसने गांव की ही 8वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से रेप किया है. इतना ही नहीं उसने वह उस लड़की से लंबे समय से रेप करता आ रहा था।
जानकारी है कि कुछ दिन पहले भी वह नाबालिग के घर घुया और बाथरुम में गई युवती के साथ रेप किया.
ऐसे हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार युवक जब घर में घुसकर रेप किया तो आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राजन उर्फ राजू के रूप में हुई है। वही वह लड़की के स्कूल में CSC चलाता है
युवक की थी शादी
बता दें कि जैसे ही युवक रेप केस में पकड़ा गया तो जानकारी मिली के आज उसकी शादी थी। रात को घर पर हल्दी और मेहंदी की रस्में हो रही थीं। जब उसे हल्दी लगाई जा रही थी, वहीं उसी समय पिहोवा पुलिस उसे पकड़कर ले गई।
जानकारी के लिए बता दें कि लड़की ने बताया कि राजन उसके साथ कई बार रेप कर चुका है। किसी को यह बात बताने पर वह हर बार धमकी देता था। राजन के पास उसकी अश्लील वीडियो भी है। राजन की स्कूल के पास ही CSC की दुकान है। वह स्कूल जाते-आते समय उस पर गंदी नजर रखता था। स्कूल के बाद भी वह उसे अपनी दुकान पर बुलाता था। इ
पिहोवा थाना के SHO विक्रांत सिंह ने आरोपी राजन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ BNS की धारा 351 (3) के साथ FIR दर्ज की गई है। शनिवार रात ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।