Free Health Checkup Camp : फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में सैकड़ों लोगों ने करवाया फ्री हेल्थ चैकअप, गर्मी के मौसम में बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान : प्रमोद यादव

 
bvn

Free Health Checkup Camp : आज गुरुग्राम के सेक्टर 22A में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। RWA के प्रधान प्रमोद यादव ने विजय डायलिस सेंटर के सौजन्य से सेक्टर वासियों के लिए फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। फ्री हेल्थ कैंप में सैकड़ो लोगो ने अपना चेकअप करवाया।  

डॉ वैशली ने बताया की निमित्त रुप से दांतों की साथ सफाई करना बहुत ही जरूरी है ताकि दातों के रोगों से बचा जा सके।  कैंप में दातों के अलावा आँखो,बीपी, शुगर वह कई अन्य प्रकार की जांच भी फ्री की गई। 

RWA के प्रधान प्रमोद यादव ने बताया की घर के बुजुर्ग लोगों को अस्पताल में जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए सेक्टर में ही कैंप का आयोजन किया गया। ताकि बूढ़े बुजुर्ग लोग आसानी से अपना चेकअप फ्री में करवा सकें।

आगे भी इस प्रकार के कैंप लगाए जाएंगे और लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण को लेकर भी लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि गर्मी के मौसम में होने वाली गंभीर बीमारियों पर रोक लगाई जा सके।