हरियाणा की राजनीति से जुड़ी दुखद खबर, इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का हुआ निधन
OP Chautala Death: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। ओपी चौटाला ने गुरुग्राम में अपने घर में आखिरी सांस ली। चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन हुआ।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। गुरुग्राम मेदांता में उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, 3-4 साल से मेदांता में ही इलाज चल रहा था।
शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 11:35 पर मेदांता की इमरजेंसी में लाया गया था। मेदांता प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है।
सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था जन्म
ओम प्रकाश चौटाला का जन्म एक जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम रहे। दो दिसंबर 1989 को चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। 12 जुलाई 1990 को चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद को शपथ ली थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को दो माह में ही पद से हटा दिया गया था।
हालांकि चौटाला को भी पांच दिन बाद ही पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। 22 अप्रैल 1991 को तीसरी बार चौटाला ने सीएम पद संभाला। लेकिन दो हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।
ओपी चौटाला के नाम से थे मशहूर
ओमप्रकाश चौटाला जिन्हें ओ.पी. चौटाला के नाम से भी जाना जाता था। ओपी चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली गांव में हुआ था।
ओपी चौटाला भारतीय राजनीति के जाने माने खिलाड़ी माने जाते थे। जिन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल से हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह भारत के छठे उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पुत्र थे।
पूर्व जीवन
चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935को डबवाली, सिरसा, हरियाणा के चौटाला नामक गाँव में हुआ। उनका जन्म सिहाग गोत्र के एक जाट परिवार में हुआ। चौटाला भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के सबसे बड़े बेटे थे। उनके दो बेटे है अजय सिंह व अभय सिंह और एक बेटी सुनीता है।
ओपी चौटाला का राजनीतिक जीवन
उनका राजनीतिक रूप से 4 जुलाई 1989 से 6 अप्रैल 1991 को और अंत में 24 से 22 मार्च 1991 से फिर से मार्च 2004 के 17 जुलाई 1990 को 12 से 2 मई 1990 को 2 से हरियाणा के मुख्यमंत्री दिसंबर 1989 , जुलाई 1990 था, वह हो गया था राष्ट्रीय स्तर पर राजग और संयुक्त राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा है।