पहले सोलह श्रृंगार और फिर फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, खुदकुशी के रहस्य में उलझी पुलिस

 इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पुलिस वालों के भी होश उड़ा दिए। यहां मरने से पहले एक युवक ने महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार किया, चेहरे पर मेकअप, हाथों में चुड़ियां और साड़ी भी पहनी। इसके बाद उसकी लाश फंदे पर झुलती हुई मिली।
 
पहले सोलह श्रृंगार और फिर फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, खुदकुशी के रहस्य में उलझी पुलिस
WhatsApp Group Join Now

Suicide Mystery: इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पुलिस वालों के भी होश उड़ा दिए। यहां मरने से पहले एक युवक ने महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार किया, चेहरे पर मेकअप, हाथों में चुड़ियां और साड़ी भी पहनी। इसके बाद उसकी लाश फंदे पर झुलती हुई मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक को इस हालत में देखा तो वह भी दंग रह गई। हैरानी की बात ये है कि युवक के मुंह से खून निकल रहा था। 


जिसके बाद छात्र की इस रहस्यमयी हालात में हुई मौत ने गुत्थी और भी उलझा दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक पुनीत दुबे महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में बीएससी सेकंड इयर का छात्र था। वह अपने मां- बाप की इकलौती संतान था। बताया जा रहा है कि पिछले तीन साल से वह यहां रह रहा था। संत नगर इलाके की एक मल्टी में रहकर वो तैयारी भी कर रहा था। लेकिन  हैरानी वाली बात ये है कि पांच दिन पहले ही उसने अपना कमरा बदला। वहीं पुनीत के पिता त्रिभुवन दुबे ने बताया कि पुनीत कॉलेज से आने के बाद रात में एक बार फोन जरूर करता था। 

शुक्रवार को कॉल नहीं आने पर रात में हम लोगों ने कॉल किया लेकिन पुनित ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद हमने पास में रहने वाले वाले रिश्तेदारों को कॉल कर पुनीत के कमरे पर जाने को कहा। पुनीत के रिश्तेदार रात में ही कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया लेकिन पुनीत ने दरवाजा नहीं खोला जब खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को खबर मिली कि भंवरकुआं थाना इलाके में एक स्टूडेंट ने फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जो कुछ देखा तो खुद उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। क्योंकि फंदे से झूलते जिस छात्र के शव को उसने बरामद किया उसने महिलाओं की तरह श्रंगार किया हुआ था और साड़ी पहनी थी। साथ ही उसके मुंह से खून टपक रहा था जो उसके शव के आस पास भी बिखरा हुआ था। जिसके बाद पुलिस भी इस खुदकुशी की गुत्थी में उलझ गई। वहीं इस पर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।