हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग: 1 घंटे बाद आया फिरौती का मैसेज, लिखा- 50 लाख दो नहीं तो मार देंगे...

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बीती रात दो बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। 
 
हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग: 1 घंटे बाद आया फिरौती का मैसेज, लिखा- 50 लाख दो नहीं तो मार देंगे...
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बीती रात दो बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। ताबड़तोड़ फायरिंग के 1 घंटे बाद वॉयस मैसेज आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। प्रॉपर्टी डीलर का बेटा डॉ. अश्विनी गुप्ता एक नामी वकील है। 

कुरुक्षेत्र के आजाद नगर में रहने वाले जयप्रकाश का दु्र्गा प्रॉपर्टी डीलर के नाम से व्यापार है। इस कारोबार में उसका कुरुक्षेत्र में अच्छा खासा नाम है।

जयप्रकाश ने बताया कि गुरुवार रात 11 बजे गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने कहा कि रोजाना रात के समय लोग पटाखे जलात हैं, क्योंकि उनके बच्चे विदेश में जाते हैं। सोचा की कॉलोनी के लोग पटाखे जला रहे है। 

प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि जैसे ही उन्होंने सुबह बाहर निकल कर देखा तो वहां गोलियों के खोल पड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि यह घटना रात के करीब 11 बजे की है। रात को 12 बजे उनके फोन पर मैसेज आया। उसमें 50 लाख रुपए की मांग की गई है। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने यह मैसेज भी सुबह देखा।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कृष्ण गेट थाना के जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि बदमाश बाइक पर आए थे। करीब 6 से 7 राउंड फायरिंग की है। एक राउंड घर के गेट की लाइट पर लगा है। जबकि एक राउंड घर के अंदर खड़ी हुई गाड़ी के पीछे लगा है।

उन्होंने बताया कि मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी जांच रही है ताकि और आरोपियों के बारे में कुछ सुराख लग सके। मामले की जांच जारी है।