हरियाणा के किसान को खेती ने कर दिया मालामाल, अब कर रहा लाखों की कमाई

 
हरियाणा के किसान को खेती ने
WhatsApp Group Join Now


 बागवानी और ऑर्गेनिक खेती से हरियाणा के किसान मोटी कमाई कर रहे हैं। ऐसे ही फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के प्रहलादपुर गांव का किसान सुखपाल सिंह फूलों की खेती में नया मुकाम हासिल कर रहा है। सुखपाल ग्लाइड्स फूलों की खेती से लाखों की कमाई कर रहा है। सुखपाल सिंह का यह मॉडल दिल्ली की गाजीपुर मंडी से जुड़ा हुआ है। 

सुखपाल सिंह ने बताया कि फूलों की खेती के लिए खास तैयारी करनी पड़ती है। खेत की तीन से चार बार जुताई की जाती है और उसके बाद बीज की बुवाई की जाती है। इसके बाद सिंचाई करके पौधों को विकसित किया जाता है। लगभाग दो से ढाई महीने में पौधा पूरी तरह से तैयार हो जाता है। 

 
लागत और बीज की उपलब्धता
ग्लाइड्स फूलों का बीज दिल्ली में मिल जाता है और एक एकड़ के लिए बीज खरीद पर करीब 12 हजार रुपये का खर्च आता है। इस खेती में जितली लागत होती है उससे ज्यादा मुनाफा मिलता है। 1 एकड़ जमीन पर ग्लाउड्स फूलों की खेती से 3 महीने में लगभग दो लाख रुपये तक का मुनाफा होता है

किसान सुखपाल का कहना है कि ग्लाइड्स फूलों की खेती के लिए गर्मियों में ज्यादा और सर्दियों में कम सिंचाई करनी पड़ती है। इस फूल की खेती पूरे साल चलती है। इससे मुनाफा भी अच्छा होता है। 

गाजीपुर मंडी में बिक्री
सुखपाल सिंह ने बताया कि फूलों को तैयार कर बेचने के लिए गाजीपुर मंडी ले जाया जाता है। यहां पर उन्हें फूलों की अच्छी कीमत मिल जाती है। सुखपाल ने किसानों को परंपरागत खेती छोड़ बागवानी और ऑर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ने की आग्रह किया है।

सुखपाल का कहना है कि तभी हम कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इन फूलों की खेती कर किसान सुखपाल सिंह आज आसपास के क्षेत्र में अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है।