नहीं रहे मशहूर रागनी कलाकार पाले राम दहिया, 68 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 
नहीं रहे मशहूर रागनी कलाकार पाले राम दहिया, 68 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा 
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा संस्कृति को अपनी सुरीली आवाज के जरिए लोगों तक पहुंचाने वाले मशहूर रागनी कलाकार पाले राम दहिया हमारे बीच नहीं रहे। 68 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सोनीपत जिले के गांव हलालपुर निवासी पालेराम रागनी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान रखतें थे।

पालेराम दहिया हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने सैकड़ों रागनी और किस्सों में अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। देशी साज- बाज के साथ रागनी गाने का उनका अंदाज लोगों को साथ झूमने पर मजबूर कर देता है। 

अनेकों रागनी कंपीटिशन में अपनी दमदार और सुरीली आवाज के जरिए लोगों में विशेष पहचान बना चुके पाले राम दहिया भले ही आज इस दुनिया से रुखसत हो गए हों लेकिन लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। रागनी सुनने के शौकीन लोग आज भी यूट्यूब पर उनकी रागनियां पसंद करते हैं। आज गांव हलालपुर में ही उनका अंतिम संस्कार होना है, ऐसे में श्रद्धांजलि देने के लिए उनके समय के कलाकारों सहित अन्य लोगों का भी हुजूम उमड़ेगा।