EX MLA Passed Away: हरियाणा में टोहाना के पूर्व विधायक का निधन, दो दिन से चल रहे थे बिमार
Jan 21, 2025, 11:01 IST

WhatsApp Group
Join Now
EX MLA Passed Away: हरियाणा के टोहाना से पूर्व विधायक रहे कर्म सिंह डांगरा की मृत्यु हो गई है। वे दो दिनों से बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के अनुसार कर्म सिंह डांगरा ने 1977 में फतेहाबाद जिले की टोहाना विधानसभा सीट से जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीता।
1982 में वे जनता पार्टी के हिसार जिलाध्यक्ष बने। 1986 में चौधरी देवीलाल के आह्वान पर न्याय युद्ध के लिए दिल्ली तक पैदल यात्रा की। 1987-88 के दौरान हरियाणा खादी बोर्ड के चेयरमैन के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दीं।