Election News: हरियाणा समेत 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, चुनाव आयोग ने राज्यों को दिया वोटर लिस्ट अपडेट करने का निर्देश
जम्मू एवं कश्मीर समेत 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है।
Jun 23, 2024, 08:56 IST

WhatsApp Group
Join Now
Election News: जम्मू एवं कश्मीर समेत 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है। लोकसभा चुनाव के बाद अब हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मी एवं कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे।
इसके चलते चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है। 3 नवंबर तक हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल है। 26 नवंबर तक महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल है।
5 जनवरी 2025 तक झारखंड विधानसभा का कार्यकाल है और जम्मू एवं कश्मीर में 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव होंगे। इन राज्यों में 20 अगस्त तक वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा।