Haryana Weather: हरियाणा में तापमान बढ़ने से फसलों पर मंडराया खतरा, किसानों को है फसलें खराब होने का डर

 
Haryana Weather: हरियाणा में तापमान बढ़ने से फसलों पर मंडराया खतरा, किसानों को है फसलें खराब होने का डर
WhatsApp Group Join Now
Haryana Weather Forecast: हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में अब मौसम बदलने लगा है। अब पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिल सकता है।

12 फरवरी के बाद उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है जबकि सुबह और देर रात कई इलाकों में कोहरा छाने की भी संभावना है।

फसलों पर दिख रहा बढ़ते तापमान का असर

बढ़ते हुए तापमान का असर अब फसलों पर भी दिख रहा है। प्रदेश में अब दिन के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। फरवरी के आखिरी तक यह तापमान 30 डिग्री या उससे ऊपर पहुंचने के आसार है। 

शुक्रवार को रोहतक हरियाणा का सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 23.5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं ठंडी हवाओं की वजह से दिन का तापमान स्थिर रहा। आने वाले दिनों में मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने के मिलेगा। 

गेहूं, सरसों, जौं और आलू समेत विभिन्न फसलों को कम तापमान की जरूरत होती है, जबकि तापमान बढ़ना फसलों के लिए हानिकारक होता है। ज्यादा तापमान बढ़ने से मक्का, ज्वार और धान आदि फसलों खराब हो सकती है।