हरियाणा राजस्थान समेत कई राज्यों में किसान आंदोलन और अन्य कारणों के चलते रेलवे की नई समय सारिणी

 तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
 
हरियाणा राजस्थान समेत कई राज्यों में किसान आंदोलन और अन्य कारणों के चलते रेलवे की नई समय सारिणी 
WhatsApp Group Join Now

 तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मण्डल पर रोहतक-भिवानी रेलखण्ड के मध्य तकनीकी कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 04975, रोहतक-भिवानी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.05.24 से 14.06.24 तक रद्द रहेगी। 
2.    गाडी संख्या 04974, भिवानी-रोहतक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.05.24 से 14.06.24 तक रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 04969, दिल्ली-भिवानी स्पेषल रेलसेवा जो दिनांक 15.05.24 से 14.06.24 तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी भिवानी सिटी स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 04962, भिवानी-रोहतक स्पेषल रेलसेवा दिनांक 15.05.24 से 14.06.24 तक भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-भिवानी सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

 किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं रद्द रहेगी

उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल के शंभू स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रद्द रहेगीः- 

1.    गाडी संख्या 04487, रोहतक-हांसी रेलसेवा दिनांक  11.05.24 से 17.05.24 तक  रद्द रहेगी। 
2.    गाडी संख्या 04488, हांसी-रोहतक रेलसेवा दिनांक 12.05.24 से 18.05.24 तक रद्द रहेगी।


 यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो में अस्थाई बढोतरी
वलसाड-भिवानी-वलसाड स्पेशल रेलसेवा में बढाये 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु वलसाड-भिवानी-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09007/09008, वलसाड-भिवानी-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में वलसाड से दिनांक 16.05.24 से 27.06.24 तक एवं भिवानी से दिनांक 17.05.24 से 28.06.24 तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

: लूप लाईन निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

जोधपुर मण्डल पर मेडता रोड-बीकानेर रेलखण्डों के मध्य चीलो स्टेषन पर लूप लाईन के निर्माण कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 19719, जयपुर-सूरतगढ रेलसेवा जो दिनांक 25.05.24 व 26.05.24 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग जयपुर-फुलेरा-मेडता रोड-बीकानेर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू-बीकानेर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2.    गाडी संख्या 19720, सूरतगढ-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 25.05.24 व 26.05.24 को सूरतगढ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग बीकानेर-मेडता रोड-फुलेरा-जयपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-चूरू-सीकर-रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ढेहर का बालाजी, रींगस, सीकर, फतेहपुर शेखावाटी,  चूरू, रतनगढ, राजलदेसर, श्रीडूंगरगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


3.    गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेष रेलसेवा जो दिनांक 25.05.24 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग जोधपुर-मेडता रोड-बीकानेर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर- फलौदी -लालगढ-बीकानेर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।