देसी दूल्हा लाया विदेशी दुल्हन, फोन पर हुआ प्यार और अब पैतृक गांव में देसी अंदाज में की शादी

 
देसी दूल्हा लाया विदेशी दुल्हन, फोन पर हुआ प्यार और अब पैतृक गांव में देसी अंदाज में की शादी
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, Begusarai

कहते है प्यार ना रंग रुप देखता है ना सरहदें, प्यार तो बस हो जाता है। फिर चाहे वो पड़ोस में रहने वाले से हो या सात समुंद्र में रहने वाला से। प्यार से बंधी ऐसी ही एक जोड़ी देखने को मिली पटना के बेगूसराय में। जहां देसी दूल्हा विदेशी दुल्हन लेकर आया।

बिहार के बेगूसराय में एक फ्रांस के पेरिस की रहने वाली लड़की ने बेगूसराय के लड़के के साथ भारतीय संस्कृति के अनुसार शादी की। विदेशी दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया गांव के रामचंद्र साह के बेटे राकेश कुमार ने पेरिस की गैरी मैम से शादी की।

देसी दूल्हा लाया विदेशी दुल्हन, फोन पर हुआ प्यार और अब पैतृक गांव में देसी अंदाज में की शादी

लड़की का नाम मैरी लोरी हेरल है। राकेश से शादी करने के लिए मैरी अपने परिवार के साथ पेरिस से बेगूसराय चली आई। राकेश कुमार के पिता ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में रहकर देश के विभिन्न हिस्सों में टूरिस्ट गाइड का काम करता था।

6 साल पहले मैरी भारत घूमने आई और उसकी दोस्ती राकेश से हुई। मैरी वापस पेरिस चली गई लेकिन दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 3 साल पहले राकेश भी पेरिस चला गया। वहां मैरी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कपड़ा का बिजनेस शुरू किया।

देसी दूल्हा लाया विदेशी दुल्हन, फोन पर हुआ प्यार और अब पैतृक गांव में देसी अंदाज में की शादी

दोनों के परिजनों ने उन्हे शादी की स्वीकृति भी दे दी। बताया जा रहा है कि पहले शादी हले पेरिस में होने वाली थी। लेकिन मैरी को भारतीय सभ्यता और संस्कृति बहुत पसंद है इसलिए वो भारत आकर राकेश कुमार के गांव में शादी करना चाहती थी।

मैरी अपने माता-पिता और राकेश के साथ गांव आ गई। 22 नवंबर को भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों की शादी हुई। अगले हफ्ते दोनों पेरिस वापस लौट जाएंगे।