Deport: अमेरिका से डिपोर्ट होते पुलिस ने किया कुरुक्षेत्र के युवक को गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

 
अमेरिका से डिपोर्ट होते पुलिस ने किया कुरुक्षेत्र के युवक को गिरफ्तार,  जानें पूरा मामला
WhatsApp Group Join Now

Deport: देश में अमेरिका से डिपोर्ट होकर दूसरा ग्रुप भारत आ पहुंचा, जहां भारत पहुंचते पंजाब के दो युवक गिरफ्तार हुए, वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। असल में युवक को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है. जो काफी समय से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसे भगोड़ा (PO) घोषित किया हुआ था.

प्लेन से उतरते किया गिरफ्तार

जानकारी के लिए बता दें कि युवक के अमृतसर में प्लेन से उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। युवक को कोर्ट ने भगोड़ा (PO) घोषित किया हुआ था. इस मामले में पुपुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया, पिहोवा की रहने वाली नाबालिग लड़की ने मई 2022 में साहिल वर्मा निवासी पिहोवा के खिलाफ उसका रास्ता रोकने, छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने साहिल के खिलाफ पॉक्सो समेत कई धाराएं जोड़ी थी।

साहिल के खिलाफ केस दर्ज होने के 4-5 दिन बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी साहिल एजेंट को 38 लाख रुपए देकर विदेश फरार हो गया था। साहिल करीब 2 साल तक इटली में रहा। उसके बाद डोंकी के रास्ते से अमेरिका बॉर्डर पार करके अमेरिका चला गया था।