Haryana Weather Today: हरियाणा के 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 10 जनवरी से बारिश के आसार
![Haryana Weather Today: हरियाणा के 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 10 जनवरी से बारिश के आसार](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/uploaded/30b10b7372b1f1c2925e35ea6e056016.jpg?width=968&height=554&resizemode=4)
धुंध की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में 10 जनवरी के बाद मौसम बदलेगा। 11 जनवरी को प्रदेश कई इलाकों में बिजली कड़कड़ने के साथ बारिश की संभावना है।
अंबाला और नारनौल में रहा सबसे कम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार 8 जनवरी को रातें सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।
वहीं अंबाला और नारनौल में दिन में सबसे कम तापमान रहा। अंबाला का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और नारनौल का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहा।
11-12 जनवरी को बारिश के आसार
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कल तक मौसम खुश्क रहेगा लेकिन उत्तरी और उत्तर–पश्चिमी हवाओं की वजह से रात का तापमान और गिरेगा। सुबह के समय धुंध रहेगी।
हालांकि 10 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हवाओं की दिशा बदलेगी। जिससे 11–12 जनवरी को मौसम बदलेगा। इस दौरान राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।