Delhi Weather Update: दिल्ली में पसीना छुड़ा रही भीषण गर्मी, 43 डिग्री पार पहुंचा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में गर्मी लगातार बढ़ रही है। इस भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राजधानी में मंगलवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिल्ली पहली बार अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं तीन इलाके ऐसे है जहां तापमान 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।
 
दिल्ली में पसीना छुड़ा रही भीषण गर्मी, 43 डिग्री पार पहुंचा तापमान
WhatsApp Group Join Now

Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी लगातार बढ़ रही है। इस भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राजधानी में मंगलवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिल्ली पहली बार अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं तीन इलाके ऐसे है जहां तापमान 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच अब राजधानी में मंगलवार का दिन इस वर्ष और सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। दिल्ली का अधिकतम पारा पहली बार 42 डिग्री पहुंच गया। वहीं, तीन इलाके ऐसे रहे जहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें हाल फिलहाल इस चुभन भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मंगलवार को सुबह ही धूप खिल गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ साथ और तीखी होती गई। इसके चलते तापमान में भी तेजी से वृद्धि देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 71 से 24 प्रतिशत तक रिकार्ड किया गया।

आज हो सकती है बादलों की आवाजाही
मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को दिन भर तेज धूप खिले रहने के बावजूद बादलों की आवाजाही हो सकती है। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 10 और 11 तारीख को दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आने की भी संभावना है।

मंगलवार को दिल्ली में इन स्थानों पर तापमान ने लगाई छलांग

स्थान              अधिकतम तापमान           न्यूनतम तापमान (डिग्री में)

जाफरपुर                   43.1                            25.2

नजफगढ़                  43.9                             26.9 

नरेला                       43.1                             24.6

पीतमपुरा                  41.9                             27.7

पूसा                         42.3                             24.7