Delhi Weather: दिल्ली में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, 42 पार पहुंच सकता है तापमान

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से कुछ दिन राहत मिलने के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
 
दिल्ली में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, 42 पार पहुंच सकता है तापमान
WhatsApp Group Join Now

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से कुछ दिन राहत मिलने के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है। IMD के मुताबिक दिल्ली में अब गर्मी लोगों को और ज्यादा सताने वाली है। बीते सोमवार को दिनभर खिली रही तेज धूप के चलते दिल्ली के तापमान में तेजी से इजाफा देखने को मिला।

भीषण गर्मी से छह इलाकों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। नजफगढ़ का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली के मौसम पर एक पश्चिमी विक्षोभ और उसके साथ जुड़े चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव देखने को मिल रहा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब गर्मी में तेजी से इजाफा होगा। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

17 मई तक अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली के मौसम पर एक पश्चिमी विक्षोभ और उसके साथ जुड़े चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव देखने को मिल रहा था। कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी, लेकिन अब मौसम का यह प्रभाव समाप्त होने लगा है। अब दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने वाली है।