Delhi Assembly Election: हरियाणा के भाजपा नेताओं की इन विधानसभाओं में लगी ड्यूटी, देखें पूरी लिस्ट
Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने आज विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान भी कर दिया।
एक ही चरण में Delhi की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी 2025 को चुनाव होंगे। जबकि नतीजे 8 फरवरी 2025 को आएंगे। ऐसे में भाजपा ने हरियाणा के कई नेताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव की अहम जिम्मेदारी दी है।
भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को दक्षिण दिल्ली जिला की सभी सीट जीतने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं हरियाणा के इन नेताओं को भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। यहां देखें पूरी लिस्ट
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा- पश्चिमी दिल्ली
मंत्री कृष्ण बेदी- त्रिलोकपुरी
मंत्री कृष्ण लाल पवार- कुंडली
पूर्व मंत्री असीम गोयल- करोल बाग
पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता- माडल टाउन
पूर्व मंत्री कमल गुप्ता- चांदनी चौक
पूर्व मंत्री डाक्टर बनवारी लाल- नई दिल्ली
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर- ग्रेटर कैलाश
पूर्व मंत्री ओपी यादव- बादली
पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल- देवली
पूर्व मंत्री जेपी दलाल- ब्रिजवासन
पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा- पालम पूर्व
विधायक बिशम्बर वाल्मिकी- अंबेडकर नगर