हरियाणा में कोरोना का कहर, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 3500 के पार, 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज

हरियाणा में लगातार कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। जिस वजह राज्य के स्वस्थ विभाग की चिंता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।
 
हरियाणा में कोरोना का कहर, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 3500  के पार
WhatsApp Group Join Now

Haryana Corona : हरियाणा में लगातार कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। जिस वजह राज्य के स्वस्थ विभाग की चिंता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। 

आपको बता दें कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 17 जिलों के अंदर 874 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 10 % के पार होकर 12.33 % पर पहुंच गया है। 

कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में भी लगातार तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीज बढ़कर 3715 पहुंच गई हैं। 

राज्य के 5 से अधिक जिलों के हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। इनमें से गुरुग्राम पहले स्थान पर है। यहां पर 24 घंटे में 523 नए मरीज मिले हैं। वहीं संक्रमण से एक मौत भी हुई है। 

वहीं आपको बता चरखी दादरी, नूंह, महेंद्रगढ़, भिवानी, कुरुक्षेत्र इन जिले से कोई भी नया केस नहीं आया है। 

अप्रैल महीने में राज्य के अंदर अब तक 9 हजार से अधिक सेंपल लिए जा  है। सैंपलों के साथ ही नए मामलों की संख्या भी बढ़ रही है। वहीं संक्रमण दर में भी इजाफा हुआ है। राज्य की पहले संक्रमण दर 1.01 प्रतिशत थी, जो आज 8 के पार पहुंच गई है।

कोरोना की नई लहर में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। पंचकूला जिले में 2 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

हरियाणा में 31 मार्च तक राज्य में 4.55 करोड़ लोगों ने कोविड वैक्सीन लग हैं। इसमें 2.36 करोड़ ने पहली, 1.98 करोड़ ने दूसरी और तीसरी खुराक (बूस्टर डोज) 2.01 लाख लोगों ने ही ली है।