हरियाणा में उम्मीदवारों के चयन के लिए तीन सर्वे करवाएगी कांग्रेस!, ये होगा फाइनल
हरियाणा में अक्टूबर-नवंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
Jun 26, 2024, 07:38 IST

WhatsApp Group
Join Now
हरियाणा में अक्टूबर-नवंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
लोकसभा चुनाव में विधानसभा की 90 में से 46 सीटों पर बढ़त मिली देख कांग्रेस ने इंटरनल सर्वे शुरू कर दिया है। जिसमें जिताऊ उम्मीदवारों की खोज की जा रही है। कांग्रेस का यह सर्वे हर विधानसभा में होगा।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार फाइनल करने के लिए 3 सर्वे कराएगी।
पहला सर्वे कांग्रेस की जिला स्तर की कमेटी करेगी ,दूसरा सर्वे प्राइवेट एजेंसी से कराया जाएगा..
तीसरा और फाइनल सर्वे AICC की टीम करेगी।
सर्वे के दौरान कांग्रेस हरियाणा के जातीय समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखेगी। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने इसी तरह सर्वे कराया था जिसकी वजह से कांग्रेस अपना स्कोर 0 से 5 करने में सफल रही थी।