कॉलेज छात्रा का फोटोग्राफर पर आया दिल, अब एक बात पर टूट गए रिश्ते, जानिये

 
कॉलेज छात्रा का फोटोग्राफर पर आया दिल, अब एक बात पर टूट गए रिश्ते, जानिये
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, Yamunangar

यमुनानगर में एक फोटो स्टूडियो को बर्थडे गर्ल की दोस्त से प्यार हो गया। फोटो स्टूडियो वहां पर फोटो करने गया था, लेकिन बीए की छात्रा के साथ प्यार हो गया। इसके बाद दोनों आपस में मिलने लगे और प्यार की पींगे आगे बढ़ाने लगे। लेकिन अब इस स्टोरी में नया मोड़ आ गया है। अब दोनों थाने पहुंच गए हैं। मामला पुलिस के पास पहुंचा है तो दोनों तरफ से परिजनों को भी थाने के चक्कर काटने पड़ गए हैं।

कॉलेज छात्रा का फोटोग्राफर पर आया दिल, अब एक बात पर टूट गए रिश्ते, जानिये

दरअसल बीए में पढ़ने वाली छात्रा अपनी दोस्त के घर बर्थडे पार्टी में आई थी। यहां पर उसकी फोटोग्राफर के साथ दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। फोटोग्राफर राजकुमार के प्रेमजाल में फंसी छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने की की भी कोशिश की गई।

कॉलेज छात्रा का फोटोग्राफर पर आया दिल, अब एक बात पर टूट गए रिश्ते, जानिये

अब आरोपित राजकुमार ने छात्रा के साथ शादी करने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद छात्रा थाने में पहुंच गई है। छात्रा ने आरोपी फोटोग्राफर के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी राजकुमार, उसकी मां व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कॉलेज छात्रा का फोटोग्राफर पर आया दिल, अब एक बात पर टूट गए रिश्ते, जानिये

जगाधरी के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया कि उसके साथ पढ़ने वाली लड़की का 22 जनवरी को जन्मदिन था। उस दौरान जन्मदिन पर पार्टी रखी गई थी, इसी पार्टी में राजकुमार बतौर फोटोग्राफर आया हुआ था।

कॉलेज छात्रा का फोटोग्राफर पर आया दिल, अब एक बात पर टूट गए रिश्ते, जानिये

युवती का आरोप है क पार्टी में ही एक अन्य युवती के जरिये राजकुमार ने उससे बात करने का ऑफर दिया था। जिसके बाद उसने मना किया तो वह पीछे पड़ गया और उसने अपने प्रेम जाल में उसे फंसा लिया। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश भी की लेकिन उसने मना कर दिया जिसके बाद आरोपी उसे अपनी मां से भी मिलवाने के लिए लेकर गया। युवती को आरोपी की मां ने शगुन भी दिया था।

कॉलेज छात्रा का फोटोग्राफर पर आया दिल, अब एक बात पर टूट गए रिश्ते, जानिये

इसके बाद प्रेम कहानी में मोड़ आ गया जब आरोपी की मौसी को छात्रा के अनुसूचित जाति के होने की जानकारी मिली जिसके बाद आरोपित के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। उसके बाद उसे धमकी भी मिलने लगी। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपित राजकुमार अब ना बात कर रहा है और ना ही फोन उठा रहा है। छात्रा ने कहा कि आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने की भी कोशिश की।