Haryana Weather: हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों से ठंड गायब, जानिए मौसम का ताजा हाल

हरियणा में मौसम का हाल
हरयाणा में पिछेल 24 घंटे में तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश का तापमान सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग की मानें, तो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 14 फरवरी से 16 फरवरी के बीच हवा के रूख में बदलाव हो सकते हैं। जिससे कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा कई क्षेत्रों में छिटपुट बारिश की संभावना है।
दिल्ली- एनसीआर में गायब होने लगी ठंड
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। दिल्ली एनसीआर की सड़कों पर दोपहर के वक्त लोग बिना स्वेटर और जैकेट के नजर आने लगे हैं, जो लोग स्वेटर और जैकेट पहन भी रहे हैं, उन्हें गर्मी का एहसास हो रहा है।
इन राज्यों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होगी। इसके अलावा असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
अरुणाचल प्रदेश में 15 तारीख तक हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 13 फरवरी तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश भी संभव है।