हरियाणा में DRO दफ्तरों में CM फ्लाइंग की रेड, गैर हाजिर मिले कर्मचारी, एक्शन की तैयारी

करनाल के DRO ऑफिस पर CM फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार सुबह छापा मारा।
 
हरियाणा में DRO दफ्तरों में CM फ्लाइंग की रेड, गैर हाजिर मिले कर्मचारी, एक्शन की तैयारी
WhatsApp Group Join Now

करनाल के DRO ऑफिस पर CM फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार सुबह छापा मारा। CM फ्लाइंग के इंस्पेक्टर शेर सिंह के नेतृत्व में टीम ने सुबह साढ़े 9 बजे कार्यालय में दस्तक दी। यहां टीम ने पहुंचते ही कर्मचारियों की हाजरी रजिस्टर्ड एवं मशीन को अपने कब्जे में लिया।

इसके अलावा यहां टीम ने इस विभाग से विभिन्न विभागों को दी जाने वाली राशि का ब्योरा भी अपने कब्जे में लिया है। इस दौरान कई कर्मचारी गैर हाजीर मिले। वहीं रेड की सूचना के बाद कुछ कर्मचारी कार्यालय में पहुंचे।

जानकारी देते हुए टीम के इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि काफी समय से DRO कार्यालय में अनियमितताएं की शिकायतें मिल रही थी। जिसके चलते आज सुबह ही टीम कार्यालय में पहुंची है। टीम द्वारा रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया जा रहा है। वहीं कार्यालय में लगे CCTV फुटेज कैमरों की भी जांच की जाएगी।