दरगाह में इलाज के बहाने मौलवी ने महिलाओं से किया रेप, बनाए अश्लील वीडियो, अब खुला राज

उत्तर प्रदेश के बदायूं से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मौलवी पर कई महिलाओं ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
 
दरगाह में इलाज के बहाने मौलवी ने महिलाओं से किया रेप, बनाए अश्लील वीडियो, अब खुला राज
WhatsApp Group Join Now

Up News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मौलवी पर कई महिलाओं ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मौलवी रूहानी इलाज के नाम पर महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। यहीं नहीं वह इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाता था। 

ये मामला कोतवाली सदर एरिया के बदायूं दिल्ली मार्ग पर सोत नदी के किनारे बनी बड़े सरकार की दरगाह का बताया जा रहा है। यहां पीड़ित महिलाओं ने मौलवी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।  मौलवी दरगाह के पास प्रसाद चुनरी और चादर की दुकान भी लगाता है। पीड़ित महिलाएं दरगाह में रूहानी इलाज करवाने के लिए आई थी। महिलाओं का आरोप है कि यहां मौलवी द्वारा इलाज के नाम पर हर दिन रेप किया जाता है। इतना ही नहीं आरोपी मौलवी उनकी वीडियो भी रिकार्ड करता है।

वहीं इस मामले में बदायूं के डिप्टी एसपी आलोक मिश्रा ने बताया, बिजनौर की रहने वाली महिलाओं ने एक प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वे लगभग एक साल से इलाज के लिए यहां रह रही थीं। प्रसाद चुनरी और चादर की दुकान लगाने वाले मौलवी राहत ने उनके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। लेकिन ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है।