हरियाणा में बदला चुनावी माहौल, बीजेपी ने संभाला मोर्चा, कांग्रेस की टक्कर वाली सीटों पर छुड़ाए पसीने

 
हरियाणा में बदला चुनावी माहौल, बीजेपी ने संभाला मोर्चा, कांग्रेस की टक्कर वाली सीटों पर छुड़ाए पसीने
WhatsApp Group Join Now
 

 

हरियाणा में पिछले कई दिनों से सट्टा मार्केट और राजनीतिक पंडितों का चल रहा खींचतान का सिलसिला अब बीजेपी के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है। धीरे धीरे बीजेपी चुनाव को अपने हाथों में संभाल चुकी है वहीं कांग्रेस धीरे धीरे नीचे खिसकती जा रही है।

सबसे पहले सिरसा लोकसभा सीट की बात करते हैं। यहां पर कांग्रेस कैंडिडेट के आने के बाद चुनाव अचानक पूरे उच्चतम स्तर पर चला गया और यहां पर हार जीत का आकंडा दो लाख वोटों के बीच बताने लगे। लेकिन अब चुनाव की फिजा बदल गई। बीजेपी ने यहां पर मोर्चा संभाल लिया और कड़े मुकाबले में नौ में से 6 से 7 सीटों पर जीत हासिल करने का प्लान धरातल पर उतार दिया।

हरियाणा, लोकसभा चुनाव, बीजेपी, हरियाणा सरकार, हरियाणा न्यूज, Haryana, Haryana news, loksabha Election, Elections in haryana, bjp govt, pm modi, manohar lal, narendra modi, modi govt,

दूसरी हिसार लोकसभा सीट पर भी चुनाव अब बीजेपी की पक्ष में जाता दिखाई देने लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यक्रम और उनके अचानक गुस्से के चेहरे से लोग भांपने लगे हैं कि मामला गड़बड़ा गया है। यहां पर कांग्रेस के किसी भी बड़े चेहरे ने भी आकर बिल्कुल सुध नहीं ली है वहीं भाजपा ने यहां पर मोर्चा संभालते हुए अपने चुनाव को साध लिया है।

तीसरी सीट भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट है। यहांपर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। यहां पर भाजपा के धर्मबीर सिंह फिर से मैदान में है जबकि कांग्रेस ने यहां पर राव दान सिंह को टिकट दिया है। 

चौधरी सीट गुरुग्राम लोकसभा है। यहां पर ज्यादा कड़ा मुकाबला दिखाई नहीं दे रहा है और यहां पर भाजपा आसानी से जीत दर्ज करती हुई दिखाई दे रही है।

पांचवीं सीट फरीदाबाद लोकसभा की है। यहां पर कांग्रेस की मुश्किलें खुद कैंडिडेट ही खड़ा कर रहे हैं. उनकी गालियों वाले तकिया कलाम से जनता नाराज हो रही है और यहां पर फिर से भाजपा की काबिज होती हुई दिखाई दे रही है।

छठी सीट रोहतक लोकसभा की है। यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी लगातार यहां पर सक्रिय है और वो चुनाव को सभाले हुए हैं। यहां पर भाजपा भी अच्छी स्थिति में है और 2019 के चुनाव में यहां पर वोटर्स का मानना है कि कुछ भी हो सकता है।

सातवीं सीट सोनीपत लोकसभा की है। यहां पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। राजनीतिक पंडितों के मुताबिक इस सीट पर कांटे की टक्कर के मुकाबले में बहुत ही नजदीकी मुकाबला है और यहां पर भाजपा ने भी अपना मोर्चा संभाल लिया है और चुनाव परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं।

आठवीं सीट करनाल लोकसभा की है। यहां पर पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट भाजपा के लिए सेफ सीट मानी जा रही है। 

नौवीं सीट कुरुक्षेत्र की है। यहां पर मुकाबला तिकोना है। यहां पर भाजपा के नवीन जिंदल, इंडिया गठबंधन के सुशील गुप्ता और इनेलो के अभय सिंह चौटाला मैदान में है। यहां पर मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है और इस मुकाबले में हार जीत का फासला काफी कम रहने वाला है।

दसवीं सीट अंबाला लोकसभा सीट है। यहां पर भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। इस सीट पर भाजपा की तरफ से बंतो कटारिया चुनावी दंगल में है जबकि कांग्रेस के वरुण चौधरी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पर मुकाबला ज्यादा कड़ा होने की संभावना नहीं है।