Chandigarh Weather Update: आज चंडीगढ़ में पड़ेगी भीषण गर्मी, 43 डिग्री पार पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने दी घर से बाहर न निकलने की सलाह

चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। भीषण गर्मी से आज तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
 
 आज चंडीगढ़ में पड़ेगी भीषण गर्मी, 43 डिग्री पार पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने दी घर से बाहर न निकलने की सलाह
WhatsApp Group Join Now

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। भीषण गर्मी से आज तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में और ज्यादा गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है। दिन में काफी तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही है।

मौसम विभाग ने गर्म हवाओं से बचने के लिए लोगों को एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग की तरफ से अगर जरूरत न हो तो दिन में घर से बाहर न निकलने की सलाह भी दी है।

इन बातों का रखें ध्यान

मौसम विभाग ने जो एडवाइजरी जारी की है। उसके अनुसार लोगों को सीधे गर्मी के संपर्क में आने से बचना चाहिए। घर के अंदर हवादार और ठंडी जगह पर रहने की सलाह दी गई है। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने। धूप में जाने पर सिर को छाते, किसी कपड़े या टोपी से ढक ले। बाहर जाते समय जूते और चश्मे का प्रयोग करें। पानी, नींबू पानी, लस्सी जैसे तरल पदार्थ का अधिक से अधिक सेवन करें। अपने खाने में सलाद और दूसरे पौष्टिक आहार को शामिल करें।

आगे इस प्रकार रहेगा तापमान

मौसम विभाग ने जो अनुमान लगाया है उसके अनुसार आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। कल 18 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके बाद 20 मई तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

तापमान में हुई इस बढ़ोतरी के कारण शहर में बिजली की मांग बढ़ गई है। शहर के अंदर करीब 351 मेगावाट तक बिजली की खपत हो रही है।