Chandigarh News: चंडीगढ़ में खुला देश का पहला वायुसेना विरासत केंद्र, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चंडीगढ दौरे पर हैं
 
चंडीगढ़ में खुला देश का पहला वायुसेना विरासत केंद्र
WhatsApp Group Join Now

Chandigarh News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चंडीगढ दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रिबन काटकर भारतीय वायुसेना के पहले विरासत केंद्र का शुभारंभ किया। वे सुबह सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में बनाए गए वायुसेना के पहले विरासत केंद्र पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सांसद किरण खेर भी मौजूद हैं।

बता दें कि वायुसेना का पहला विरासत केंद्र सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में बनाया गया है। उनके साथ राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सांसद किरण खेर भी मौजूद हैं। 
  
मिग 21 का लिया जायजा

रक्षा मंत्री ने यहां स्थापित मिग 21 का जायजा लिया। वे कॉकपिट में बैठे और उन्होंने मिग 21 के बाहर ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी साथ में मौजूद हैं। विरासत केंद्र के बाहर सफेंद टेंट लगाया गया है। वहीं मध्यमार्ग स्थित सेक्टर 9 में ट्रैफिक डायवर्ट करने की वजह से जाम लग गया। ये विरासत केंद्र 17 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। 3 जून 2022 को इस केंद्र को स्थापित करने के लिए एमओयू हुआ था