चंडीगढ़- दिल्ली हाईवे पर तेज गाड़ी दौड़ाने वाले सावधान, अब ऐसे होगा इंतजाम

Chopal Tv, Chandigarh हरियाणा से होकर गुजरने वाले वाले नेशनल हाईवे नंबर एक पर अब तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वालों की मुसीबत बढ़ने वाली है। चंडीगढ़ दिल्ली नेशनल हाइवे पर अब जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगने वाले हैं जिससे तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगेगी वहीं हाईवे पर होने वाली...
 
WhatsApp Group Join Now
चंडीगढ़- दिल्ली हाईवे पर तेज गाड़ी दौड़ाने वाले सावधान, अब ऐसे होगा इंतजाम

Chopal Tv, Chandigarh

हरियाणा से होकर गुजरने वाले वाले नेशनल हाईवे नंबर एक पर अब तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वालों की मुसीबत बढ़ने वाली है। चंडीगढ़ दिल्ली नेशनल हाइवे पर अब जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगने वाले हैं जिससे तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगेगी वहीं हाईवे पर होने वाली वारदातों पर भी अंकुश लगेगा।

चंडीगढ़- दिल्ली हाईवे पर तेज गाड़ी दौड़ाने वाले सावधान, अब ऐसे होगा इंतजाम
दिल्ली से चंडीगढ़ तक इस नेशनल हाइवे पर करीब 200 किलोमीटर के सफर में 120 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने सात करोड़ 54 लाख रुपये की राशि मंजूर कर दी है अब जल्द ही इस हाईवे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।

चंडीगढ़- दिल्ली हाईवे पर तेज गाड़ी दौड़ाने वाले सावधान, अब ऐसे होगा इंतजाम

राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 44 देश का सबसे अधिक महत्वपूर्ण मार्ग है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश जाने के लिए इसका ही प्रयोग होता है। ऐसे में इस पर वाहनों का दबाव भी सबसे अधिक है। वाहनों के दबाव के साथ इस पर दुर्घटनाएं भी काफी अधिक है।सरपट दौड़ रही गाड़ियों की स्पीड को नियंत्रित और दुर्घटनाओं की तुरंत जानकारी के लिए यहां कैमरे लगाए जाने बेहद जरूरी हैं।

चंडीगढ़- दिल्ली हाईवे पर तेज गाड़ी दौड़ाने वाले सावधान, अब ऐसे होगा इंतजाम

इसे राष्ट्रीय राजमार्ग का विशेष महत्व ही कहेंगे कि पुलिस की ओर से लगभग 15 किलोमीटर पर पुलिस सहायता बूथ भी स्थापित किए हैं, जहां से कोई भी वारदात होने या सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में मदद से के लिए सबसे पहले पहुंचते हैं। इसीलिए प्रदेश सरकार ने दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए यह योजना तैयार की।

चंडीगढ़- दिल्ली हाईवे पर तेज गाड़ी दौड़ाने वाले सावधान, अब ऐसे होगा इंतजाम

योजना को हारट्रोन के जरिये अमलीजामा पहनाया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच जिलों में हारट्रो के माध्यम से 120 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पहले चरण में अंबाला में 22, कुरुक्षेत्र में 24, करनाल में 28, पानीपत में 22 तथा सोनीपत में 24 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। दूसरे चरण में सीसीटीवी योजना को अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा।