हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली में केस, जानिये क्या है मामला ?

 
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली में केस, जानिये क्या है मामला ?
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, Delhi

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी Sapna Chaudhary के खिलाफ दिल्ली में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। सपना चौधरी पर छह करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा और दिल्ली के पांच लोगों ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। कि सपना चौधरी की वजह से उनको छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली में केस, जानिये क्या है मामला ?

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले पांच लोगों ने सपना के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि डांस प्रोग्राम के लिए सपना ने उनसे पैसे लिये लेकिन आयोजन में शिरकत नहीं की।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने सपना चौधरी को एक प्रोग्राम के लिए बुलाया था, लेकिन सपना ने पैसे ले लिये और प्रोग्राम में नहीं आई जिस वजह से उन्हे छह से आठ करोड़ का नुकसान हुआ।