विदेश से लौटे देवर ने भाभी से की छेड़ाखानी, पति से शिकायत की तो दे दिया तीन तलाक, जानिए क्या है मामला

 यूपी के मुरादाबाद से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि देवर ने विदेश से आने के बाद उसके साथ छेड़खानी की। लेकिन जब उसने इसकी शिकायत अपने पति की तो उसने उसे तीन तलाक दे दिया। 
 
UP NEWS
WhatsApp Group Join Now

Up News: यूपी के मुरादाबाद से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि देवर ने विदेश से आने के बाद उसके साथ छेड़खानी की। लेकिन जब उसने इसकी शिकायत अपने पति की तो उसने उसे तीन तलाक दे दिया।  जानकारी के मुताबिक गलशहीद थाने में एक महिला ने अपने पति, देवर समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि 18 दिसंबर 2022 को गलशहीद थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित महिला ने बताया कि लंदन से आए देवर ने उसके साथ छेड़खानी की।  जब इसकी शिकायत उसने अपने पति से की तो उसने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।  


इसके बाद जब उसने पुलिस को शिकायत दी तो आरोपी समझौता कराकर पीड़िता को थाने से ही ससुराल ले गए।  लेकिन कुछ महीने बाद फिर से ससुरालियों ने कार की मांग शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि बीते 14 अप्रैल की दोपहर दो बजे पति और ससुरालियों ने उसे कमरे में बंद कर जलाने की भी कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी पति समेत सात के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना, तीन तलाक, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।