भाजपा की ट्रैक्टर रैली को किसानों ने रोका, एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

 
भाजपा की ट्रैक्टर रैली को किसानों ने रोका, एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत
WhatsApp Group Join Now

BS Gulyani, Chopal Tv, Ambala

अंबाला के नारायणगढ़ के पास आज भाजपा की ट्रैक्टर रैली को किसानों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक रोके रखा। इस दौरान काफी तनावपूर्ण माहौल हो गया। जिसके बाद समझा बुझा कर ट्रैक्टर रैली को आगे निकाला गया। वहीं इस दौरान एक किसान की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

भाजपा की ट्रैक्टर रैली को किसानों ने रोका, एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

आज केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी और राजबीर बराड़ा की मौजूदगी में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया था। लेकिन इस रैली का भारतीय किसान यूनियन ने विरोध किया । इस दौरान किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 72 पर रैली में शामिल ट्रैक्टरों को करीब साढ़े तीन घंटे तक रोके रखा।

भाजपा की ट्रैक्टर रैली को किसानों ने रोका, एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

इस दौरान पुलिस को भी काफी मशक्क्त करनी पड़ी। वहीं इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता 72 वर्षीय भरत सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। भरत सिंह शहजादपुर के रहने वाले थे और भाजपा की ट्रैक्टर रैली में उनको दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद उन्हे नागरिक अस्पताल लेकर गए वहां से चंडीगढ़ रेफर किया था।

भाजपा की ट्रैक्टर रैली को किसानों ने रोका, एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

किसानों का सीधा यही कहना था कि यदि भाजपा नेता किसानों का साथ देना चाहते हैं, तो इस्तीफा देकर किसानों के साथ बैठें। किसानों ने भाजपा नेताओं को काले झंडे भी दिखाये। पुलिस ने वीडियोग्राफी भी की। मात्र तीन ट्रैक्टरों को ही आगे जाने दिया गया, जबकि बाकी को वापस भेज दिया गया। यह विरोध नारायणगढ़ से लेकर गांव अकबरपुर तक रहा।

भाजपा की ट्रैक्टर रैली को किसानों ने रोका, एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया व कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी सहित कार्यकर्ताओ ने एक ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। यह रैली सैनी धर्मशाला नारायणगढ़ से चल कर शहजादपुर तक जानी थी। इसका विरोध करने के लिये भाकियू के सदस्य सहित सैकड़ों किसानों ने नारायणगढ़ के राजमार्ग 72 पर काले झंडे लेकर विरोध के लिये खड़े हो गये।