Breaking News: चुनाव को लेकर बीजेपी की अहम बैठक आज, सीएम सैनी और प्रदेशाध्यक्ष होंगे शामिल
Jan 8, 2025, 08:31 IST
WhatsApp Group
Join Now
Haryana: हरियाणा में निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी अब संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। हाल ही में इसे लेकर 2 बड़ी बैठक कर चुकी भाजपा अब एक और बैठक करने जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा भाजपा के जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
भाजपा के जिला अध्यक्षों की बैठक आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बैठक में संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान पर चर्चा होगी। इसके अलावा स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होगी।