Bihar Weather Update: बिहार के इन जिलों में 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने 'लू' का अलर्ट किया जारी

बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। इन दिनों बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। 
 
बिहार के इन जिलों में 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने 'लू' का अलर्ट किया जारी
WhatsApp Group Join Now


Bihar Weather Udpate: बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। इन दिनों बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बिहार के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।  अगले दो दिनों में बाद मौसम करवट लेगा। इस दौरान बारिश की संभावना है।

प्री-मानसून बारिश से लोगों को राहत मिलने की संभावना...

 बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर भागों में मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राज्य के 19 जिलों में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री से उपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों में कई स्थानों पर उष्ण दिवस की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना की ओर से पूर्वानुमान में कहा है कि एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बनने के कारण नमीयुक्त हवा प्रदेश के दक्षिण-पूर्व भागों में प्रवेश कर रही है जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटे बाद मौसम में बदलाव होगा।

विभाग केअनुसार इन जिलों में हीट वेव से लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।बक्सर का पारा 43.8 डिग्री पहुंचा । मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के कई जिले सूरज की आग में उबल रहे हैं। बीते 24 घंटे में बक्सर जिले में सबसे ज्यादा 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी पटना का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि औरंगाबाद का 43.8, वैशाली का 42.5, अरवल का 42.1, गोपालगंज का 41.9, भोजपुर का 42.6, रोहदास का 41.8, खगड़िया का 40.1, भागलपुर का 40.1, शेखपुरा का 41.