बड़ी खबरः मंत्री की बेटी से ही हुई सरेआम छेड़छाड़, हरकत में आया पुलिस प्रशासन, मामला दर्ज

 
बड़ी खबरः मंत्री की बेटी से ही हुई सरेआम छेड़छाड़, मामला दर्ज
WhatsApp Group Join Now
 

महाराष्ट्र फिलगाल पुणे रेप कांड से उभरा भी नहीं था कि अब वहां पर  केंद्रीय मंत्री रक्षा मंत्री खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। खडसे पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में खेल राज्य मंत्री के कई अन्य विभाग संभाल रही हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी की घटना जलगांव में आने वाले मुक्ताईनगर के मेले में हुई। बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत के लिए खुद केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे को पुलिस थाने में जाना पड़ा। इस मुद्दे उनके ससुर और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे एकनाथ खडसे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 28 फरवरी की है। 6 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, मेले के दौरान कुछ लड़कों ने रक्षा खडसे की बेटी से छेड़खानी की। साथ मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़ा और उसे भी धमकी दी। लड़के रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे। जब गार्ड ने देखा तो उसने लड़कों को रोका।

गार्ड ने जब मोबाइल जब्त कर जांच की। इसके बाद लड़कों ने सुरक्षाकर्मी से मारपीट शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी ने युवकों को बताया कि यह लड़की केंद्रीय मंत्री की रिश्तेदार है, लेकिन युवक नहीं रुके।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेली सुरक्षा गार्ड के साथ कोथली गांव में शोभा यात्रा देखने गई थी। उसी समय सुरक्षा गार्ड को कुछ युवकों द्वारा वीडियो बनाने का शक हुआ। सुरक्षा गार्ड ने इस शक के आधार पर युवक के हाथ से मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसकी जांच की।

मुक्ताईनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, मोलेस्टेशन और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी अनिकेत भोई का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड है।