Haryana Corona Update : हरियाणा में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, 24 घंटों में 1,348 नए केस, जानिए अन्य डिटेल्स

हरियाणा में शुक्रवार को 1,348 नए कोरोनो वायरस मामलों की सूचना मिली है,
 
Haryana Corona Update : हरियाणा में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, 24 घंटों में 1,348 नए केस,  जानिए अन्य डिटेल्स
WhatsApp Group Join Now

Haryana Corona Update : हरियाणा में शुक्रवार को 1,348 नए कोरोनो वायरस मामलों की सूचना मिली है, जिनमें आधे से ज्यादा मामले गुरुग्राम और फरीदाबाद से सामने आए हैं, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दो जिले हैं। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, कुल ताजा कोविड संक्रमणों में से, गुरुग्राम में 598 और फरीदाबाद में 159 मामले दर्ज किए गए।

बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा के अन्य जिलों में, रोहतक और जींद में 89-89 मामले दर्ज किए गए, जबकि हिसार, पंचकुला और झज्जर में 68, 59 और 55 मामले दर्ज किए गए।

राज्य में कुल 5,468 सक्रिय मामलों की संख्या 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में कोविड पॉजिटिविटी रेट 13.82 प्रतिशत रहा। पिछले एक पखवाड़े के दौरान, राज्य में नए संक्रमणों की संख्या में वृद्धि देखी गई है, जिसमें अधिकांश मामले गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से सामने आए हैं।