Big Breaking: हरियाणा में अजय चौटाला की कार का एक्सीडेंट, पत्नी के साथ चंडीगढ़ जा रहे थे JJP नेता
चंडीगढ़ जाते समय कलायत के पास अचानक नील गाय सामने आने से जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।
Haryana News: हरियाणा के जींद में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की कार शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गयी। चंडीगढ़ जाते समय कलायत के पास अचानक नील गाय सामने आने से जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।
हालांकि चौटाला बाल-बाल बच गए, लेकिन नील गाय की मौत हो गई। अजय चौटाला के साथ उनकी विधायक पत्नी नैना चौटाला भी मौजूद थीं। इस हादसे में दोनों सुरक्षित है।
काफिले के सामने आई नील गाय
जानकारी के मुताबिक हादसा नरवाना से पहले ढाकल गांव के पास हुआ। काफिले के आगे अचानक नील गाय आ गई। जिससे कार हादसे का शिकार हुई।हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और नील गाय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अजय चौटाला सिरसा से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अजय चौटाला और नैना चौटाला को दूसरी गाड़ी से चंडीगढ़ की तरफ रवाना किया गया।