Bank Holiday: RBI ने फरवरी की छुट्टियों की लिस्ट की जारी, इतने दिन रहेंगे बैंक बंद

 
फरवरी में रहेंगे बैंक बंद, छुट्टियों की लिस्ट हुई जारी
WhatsApp Group Join Now

फरवरी में अगर आपको बैंक का कोई काम है तो उसे निपटा ले. RBI की ओर से फरवरी में छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। पूरी जानकारी जानने के लिए आप RBI की ओर से जारी कैलेंडर पढ़ सकते हैं,  फरवरी में 14 दिन की छुट्टी के लिए कौन-कौन सी तारीखें तय की गई हैं, जिन्हें नीचे आसानी से जाना जा सकता है।

जानिए जरूरी अपडेट

BANK Holiday: RBI की ओर से जारी कैलेंडर में 3 फरवरी को सरस्वती पूजा की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस महीने में थाई पूसम, गुरु रविदास जयंती, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती जैसे त्योहार मनाए जाने हैं, जिसकी वजह से बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। 6 छुट्टियां रविवार और शनिवार से संबंधित हैं, साथ ही 8 दिन त्योहारों की छुट्टियां भी हैं।

फरवरी महीने में किस तारीख को बैंक की छुट्टियां होंगी

2 फरवरी 2025- रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

2 फरवरी 2025- सरस्वती पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

8 फरवरी 2025- दूसरे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

9 फरवरी 2025- रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

11 फरवरी 2025- थाई पूसम के कारण दक्षिणी राज्य चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।

12 फरवरी 2025- गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

15 फरवरी 2025- लुई-नगाई-नी पर इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

16 फरवरी 2025- रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

19 फरवरी 2025- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

20 फरवरी 2025- राज्य दिवस पर आइजोल और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे।

22 फरवरी 2025- महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश में बैंक बंद रहेंगे।

23 फरवरी 2025- रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

26 फरवरी 2025- महाशिवरात्रि के अवसर पर अहमदाबाद, आइजोल, मुंबई, कानपुर समेत देश के सभी हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।