Bank Holiday: देश के 49 शहरों में सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिए पूरी लिस्ट

 
Bank Holiday: देश के 49 शहरों में सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिए पूरी लिस्ट
WhatsApp Group Join Now

Bank Holiday: अगर आपको भी अपने बैंक से जुड़ा कोई काम करवाना है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। सोमवार को देश के 49 शहरों में बैंक बंद रहने वाले है। दरअसल पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव 20 मई को होने हैं। इस दौरान 8 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की 49 संसदीय सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी। 

इनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, ओडिशा की 5, झारखंड की 3, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट शामिल है। ऐसे में इन सभी जगहों पर सोमवार को बैंक बंद रहेंगे। RBI ने इस बारे में पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया था, कि लोकसभा चुनाव के चरणों के दौरान जिन शहरों में वोटिंग होगी वहां बैंक बंद रहेंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट 

1.    लद्दाख

2.    जम्मू-कश्मीर के बारामूला

3.    ओडिशा के बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का

4.    झारखंड के चतरा, कोडरमा और हजारीबाग

5.    पश्चिम बंगाल में बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग

6.    उत्तर प्रदेश: मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में बैंक सोमवार को बंद रहेंगे। 

7.    महाराष्ट्र के धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर - मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण में बैंक सोमवार को बंद रहने वाले है।