हरियाणा के इन राशन कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर, बंद हो जाएगी ये सुविधाएं

 
हरियाणा में बंद हो जाएगी 23 हजार BPL परिवारों की ये सुविधाएं
WhatsApp Group Join Now
हरियाणा में नए साल की शुरुआत में ही 23 हजार BPL परिवारों के बुरी खबर है। सरकार ने 23 हजार लोगों गरीबी रेखा से बाहर कर दिया है। अब इन परिवारों को मुफ्त राशन नहीं मिलेगा। सबसे ज्यादा हिसार जिले के परिवार गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। प्रदेश के 19 जिलों में BPL परिवारों की संख्या में कमी आई है। वहीं करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत में 2,632 लोगों को बीपीएल लिस्ट में शामिल किया गया है।

हरियाणा में 1 लाख 80 हजार से कम इनकम वाले परिवार बीपीएल सूची में आते हैं। नागरिक संसाधन सूचना विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश की करीब 70 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है। 31 दिसंबर 2024 तक हरियाणा में  52.91 लाख BPL परिवार थे जो 31 जनवरी 2025 से घटकर 51.78 लाख रह गए। बीते महीने हिसार जिले में सबसे ज्यादा 10 हजार लोग बीपीएल लिस्ट से बाहर हुए हैं।  

बीपीएल परिवारों को मिलती हैं यह सुविधाएं
वर्तमान में बीपीएल परिवारों को हर माह प्रति व्यक्ति 5 किलो फ्री अनाज और 2 लीटर सरसों का तेल 40 रुपये प्रति लीटर मिलता है। इसके अलावा 1 किलो चीनी जो 13.5 रुपये प्रति किलो की दर से मिलती है।