हरियाणा के सीएम सिटी में ASI की गोली मारकर हत्या, बाइक पर सवार होकर आए थे 2 बदमाश

हरियाणा के करनाल में 2 बाइक सवार बदमाशों ने ASI को गोली मार दी। ASI को तुरंत करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई। एएसआई कुटेल-ऊंचा समाना रोड पर टहलने के लिए निकला था।

 
हरियाणा के सीएम सिटी में ASI की गोली मारकर हत्या
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के करनाल में 2 बाइक सवार बदमाशों ने ASI को गोली मार दी। ASI को तुरंत करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई। एएसआई कुटेल-ऊंचा समाना रोड पर टहलने के लिए निकला था।

सैर के लिए निकला था ASI

गांव कुटेल निवासी 40 वर्षीय संजीव यमुनानगर क्राइम ब्रांच में बतौर ASI तैनात था। मंगलवार की शाम संजीव कुटेल-ऊंचा समाना रोड पर सैर के लिए निकला था। करीब 8.25 बजे अचानक दो अज्ञात बदमाश एक पल्सर बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने आते ही संजीव के सिर में गोली मार दी और करनाल की तरफ फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो संजीव सड़क पर तड़प रहा था। तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई। परिजन संजीव को तुरंत करनाल के अमृतधारा अस्पताल में लेकर पहुंचे।

मौके से 2 रौंद मिले
पुलिस काे मौके से दो जिंदा रौंद भी बरामद हुए हैं। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस इस हमले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि ASI संजीव को गोली मारे जाने की सूचना मिली है। पुलिस हमलावरों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। कल पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जएगा।