ससुराल में नहीं हुई मेहमान नवाजी तो पति ने घर पहुंचते ही पत्नी का किया ऐसा हाल, थाने पहुंची महिला ने सुनाई आपबीती तो...

 
ससुराल में नहीं हुई मेहमान नवाजी तो पति ने घर पहुंचते ही पत्नी का किया ऐसा हाल, थाने पहुंची महिला ने सुनाई आपबीती तो...
WhatsApp Group Join Now

शादी के बाद ससुराल जाने वाले ज्यादातर शख्स अच्छी मेहमान नवाजी इच्छा रखता है, लेकिन इसमे कमी होने पर शायद ही कोई पत्नी का ऐसा हाल करा हो जैसा रोहतक के शख्स ने किया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गया। वजह जानने पर पता चला कि ससुराल में एक शादी समारोह में पत्नी और अपनी मां के संग गये शख्स की अच्छ से मेहमान नवाजी नहीं हुई। इस पर गुस्साएं पति ने घर पहुंचते ही पत्नी की इतनी पिटाई की उसकी दांतों से लेकर पसलियों व पेट गंभीर चोटें आई हैं। इसमें महिला की सास ने भी बराबर की भूमिका निभाई। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति और सास के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

दरअसल यह पूरा मामला रोहतक के गांव घरौठी का है। घरौठी निवासी महिला अपने पति और सास के साथ मायके में आयोजित एक शादी समारोह में गई थी। यहां उसके पति ने खुद को अपमानित महसूस करने के बाद घर आते ही पत्नी पर हमला बोल दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने पति के साथ मायके में एक शादी समारोह में गई थी। वहां से वापस लौटी तो पति का व्यवहार अचानक बदल गया। पहले वह बात नहीं कर रहा था, जब बात करने की कोशिश की तो उसने आरोप लगाया कि तुम्हारे मायके वालों ने मेरी कोई इज्जत नहीं की।

गाली देने से रोका तो शरू कर दी पिटाई

पीड़िता ने बताया कि इतना कहने के बाद पति ने उसके मायके के लोगों को गाली देना शुरू कर दिया। गाली देने से मना करने पर पति ने बेरहमी से मारना शुरू कर दिया है। सास ने भी और ज्यादा पीटने के लिए उकसाया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से बचाया।

महिला को आईं गंभीर चोटें

पीड़ित महिला के दांतों, पसलियों और पेट पर चोटें आईं हैं। मेडिकल कराया गया है। आरोपी पति व उसकी मां पर केस दर्ज किया गया है। मामले में लाखन माजरा थाना पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपी युवक व उसकी मां पर उचित कार्रवाई की जाएगी।