Anganwadi Bharti: आंगनबाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई
अगर आप भी आंगनबाड़ी की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आंगनबाड़ी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आ गया है। यहां जानिए भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल।
आंगनबाड़ी भर्ती का नोटिस हुआ जारी
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके तहत महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो लास्ट डेट से पहले अप्लाई करें। आंगनबाड़ी भर्ती का आयोजन 200 से ज्यादा पदों पर किया जा रहा है। आप ऑनलाइन अपने फार्म को भर सकती है।
7 जनवरी अंतिम तिथि
इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी होने वाली है इसके बाद किसी प्रकार का कोई भी फॉर्म मान्य नहीं किया जाएगा। कुल 223 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली गई है, किसी भी वर्ग की महिला इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती है।
महिलाओं को इस भर्ती के लिए किसी प्रकार के कोई भी शुल्क का भुगतान नहीं करना है, अर्थात आप निशुल्क यह फॉर्म फिल कर सकती हैं।
आंगनबाड़ी भर्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट रखी गई है। साथ में महिला उसे ग्राम या वार्ड की स्थाई निवासी होनी भी जरूरी है जिस केंद्र के लिए महिला की तरफ से आवेदन किया जा रहा है।
ऐसे करें आवेदन
इसके लिए सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां पर आपको भर्ती से जुड़ा हुआ जरूरी लिंक मिल जाएगा, अब आपको इस पर क्लिक करना है।
अब आपको आवेदन फार्म को काफी ध्यान से भरना है और सही- सही जानकारी इंटर करनी है।
लास्ट में आपको पासवर्ड साइज फोटो, सिग्नेचर और इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है।
इस प्रकार आप काफी आसानी से आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कर सकती है।