पानीपत के देसी पहलवान पर आया अमेरिकन गोरी मैम का दिल, जल्द शादी में बदलेगी सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती

 
पानीपत के देसी पहलवान पर आया अमेरिकन गोरी मैम का दिल, जल्द शादी में बदलेगी सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, Panipat

देसी देसी ना बोल्या कर छोरी रे ये गाना सिर्फ गाना नहीं बल्कि हकीकत है हरियाणा के देसी छोरे की सारी दुनिया फैन हो रही है। हरियाणा के देसी छोरे सिर्फ दिल्ली मुंबई की नहीं बल्कि विदेशी की छोरियों के दिल में बरते हैं।

अमेरिका में ऐसी ही एक दिवानी के पानीपत के सुताना गांव का पहलवान निखिल अखाड़े की। राष्ट्रीय स्तर का पहलवान जो बड़े बड़े दिग्‍गजों को धूल चटा देता है वह अमेरिकन स्टेपनी मारयाना से दिल हार बैठा है। दोनों की दोस्ती छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई और अब जल्द दोनों शादी करने वाले है।

17 नवंबर को मारयाना दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचीं जहां निखिल ने बिना देर किए अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली। इसके बाद निखिल ने गोरी मैम को अपना देसी अंदाज दिखाया और खेतों की सेर करवाई। अब दोनों दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी सुताना गांव में देसी अंदाज में होगी।

मारयाना को फोटोग्राफी का शौक है। वह फिलहाल बिजनेस स्टडी कर रही हैं। उनके पिता एंटोनियो के ट्रांसपोर्टर हैं। मारयाना पिता का भी सहयोग करती हैं। मायराना को निखिल ने हरियाणवी बोली भी सीखा दी है।

बता दें राष्ट्रीय स्तर के पहलवान थे लेकिन अभ्यास के दौरान उनके दाहिने कंधे में चोट लगी थी। आपरेशन के बाद भी दर्द रहने लगा जिसकी वजह से उन्हें कुश्ती छोड़नी पड़ी। निखिल की बड़ी बहन नैना अंतरराष्ट्रीय पहलवान है। नैना सात बार भारत केसरी का खिताबा जीत चुकी है।

नैना एशिया चैंपियनशिप मंगोलिया में गोल्‍ड मेडल, आल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप औरंगाबाद में गोल्‍ड, नेशनल चैंपियनशिप चित्‍तौड़गढ़ में गोल्‍ड मेडल जीत चुकी हैं।