Ambala News: हरियाणा के अंबाला में पेपर देने गए भाई-बहन नहीं पहुंचे वापस घर, जानें क्या था पूरा मामला

हरियाणा के अंबाला में 12वीं कक्षा का पेपर देने जा रही एक लड़की और उसका चचेरा भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए।

 
Ambala News
WhatsApp Group Join Now

Ambala News: हरियाणा के अंबाला में 12वीं कक्षा का पेपर देने जा रही एक लड़की और उसका चचेरा भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों नौ मार्च की दोपहर कुरुक्षेत्र के गांव मलिकपुर में परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन अभी तक नहीं लौटे। नग्गल थाना पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव कांगवाला निवासी महिला ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी ओपन से 12वीं कक्षा में पढ़ती है। इन दिनों उनकी बेटी की परीक्षा एसडी कन्या महाविद्यालय अंबाला कैंट में चल रही है। महिला ने बताया कि उसकी भाभी का 19 वर्षीय बेटा कप्तान भी 4 साल से उसके साथ रह रहा है।

दोनों पेपर देने की बात कहकर चले गए

महिला ने बताया कि उसकी भाभी का बेटा भी कंगवाल निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। 9 मार्च को वह काम पर चली गई। दोपहर 12 बजे कप्तान ने अपनी दादी को बताया कि वह काजल का मलिकपुर जिला कुरुक्षेत्र का पेपर लेने जा रहा है। दोनों घर से निकल गए।

अभी तक वापस नहीं आए

महिला ने बताया कि देर शाम तक इंतजार करने के बाद दोनों की अपने स्तर पर जांच की गई। परिजनों को फोन कर पूछा। लेकिन अभी तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। नग्गल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।