Haryana Rain Forecast: हरियाणा में आज लगातार दूसरे दिन भी बारिश और तूफान का अलर्ट, 7 जिलों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी
Haryana Weather Today: हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी है। आज फिर मौसम विभाग ने हरियाणा के 7 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान की संभावना जताई है।
रिपोर्ट के मुताबिक करनाल, इंद्री, रादौर, जींद, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहबाद, अंबाला, जगाधरी, नारायणगढ़ और पंचकूला के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने, ओलावृष्टि के साथ मध्यम तूफान की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और ओलावृष्टि के साथ हरियाणा में तूफान की भी संभावना है। आज हरियाणा में हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
ठंड में होगा इजाफा
हरियाणा में 29 दिसंबर तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक हरियाणा में तूफान की भी चेतावनी जारी की है। 29 दिसंबर के बाद मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम तेजी से बदल सकता है। जिसके चलते ठंड में अचानक से और इजाफा हो सकता है।
शुक्रवार को हरियाणा में झमाझम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सोनीपत (41.5 MM) में हुई। इसके अलावा गुरुग्राम(20.5 MM), रोहतक (18 MM), कुरुक्षेत्र (10 MM), भिवानी (9.8 MM), अंबाला (8 MM), सिरसा (5 MM), हिसार (4.5 MM), करनाल (1.5 MM) और पानीपत (1 MM) में बारिश हुई।
इसके अलावा राजधानी चंडीगढ़ में 8.8 MM बारिश हुई। बीते 24 घंटों में हरियाणा का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम है।