हिसार में ACB ने की बड़ी गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला
Feb 22, 2025, 17:33 IST

WhatsApp Group
Join Now
ए.सी.बी. हिसार की टीम द्वारा कल दिनांक 21.02.2025 को आरोपी अरविन्द निवासी गांव मात्रश्याम जिला हिसार को उसके निवास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज माननीय अदालत, हिसार में पेश किया जा रहा है।
मामला यह था कि हरियाणा एग्रो, पंचकूला द्वारा गेहूं, धान व बाजरा की सुरक्षा के लिए फर्म M/s Lokesh Security & Detective Agency Hisar को हरियाणा के सभी जिलो में वर्ष 2009-2010 व 2010-2011 में सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाने बारे टैण्डर अलॉट किया था, इस फर्म का मालिक आरोपी अरविन्द निवासी गांव मात्रश्याम, जिला हिसार है। फर्म मालिक द्वारा हरियाणा एग्रो, को हरियाणा के सभी जिलो में गेंहू, धान व बाजरा की सुरक्षा के लिये वर्ष 2009-2010 व 2010-2011 में सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाये थे। इस दौरान फर्म मालिक आरोपी अरविन्द उपरोक्त द्वारा सुरक्षा कर्मचारियों की भविष्य निधी, कर्मचारी राज्य बीमा निधी व सेवा कर की कुल राशि 97,85,411/-रू. राशी को उनके खाता में जमा न करवाकर इस राशी का गबन करने बारे आरोप है।
आरोप की जांच उपरान्त ए.सी.बी. हिसार आरोपी अरविन्द निवासी गांव मात्रश्याम जिला हिसार के विरूद्ध अभियोग संख्या 01 दिनांक 09.01.2018 धारा 409, 420, 467, 468, 471 भा.द.स. थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया था।