Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक जानिए क्या कहते है आज आपके तारे

 
 Todays Horoscope 24 november 2023 : मकर , कुम्भ  समेत इन राशि के जातकों को आज व्यापार में होगा मुनाफा ,  पढ़ें आज का राशिफल
WhatsApp Group Join Now
Aaj Ka Rashifal: मेष - थोड़ी सी सावधानी आपको मुश्किल से बचा लेगी। सावधान रहें। कोई भी काम करते समय दिल की बजाए दिमाग से फैसला लें। प्रैक्टिकल होने से आप कामकाज में ज्यादा अच्छे से फैसले ले पाएंगे। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर रहेगा। व्यक्तिगत मामला खुद ही सुलझाएं, दूसरों से उम्मीद न रखें। अपनी योजना सार्वजनिक करने से नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में सूझबूझ व सोच-विचार कर फैसले लें। धोखा हो सकता है। परिवार के बीच सामंजस्य की कमी रहेगी। जिसका असर परिवार की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। घर के बुजुर्गों का सम्मान करें। उनका मार्गदर्शन लें।

वृष- आपकी उन्नति में चल रही बाधा दूर होने वाली है। अपनी योग्यता व कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। घर के वरिष्ठ लोगों को धार्मिक स्थल पर लेकर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। फोन कॉल या सोशल मीडिया संबंधी में समय खराब न करें। पड़ोसी के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति बन सकती हैं। युवा वर्ग एकाग्रता को मजबूत बनाएं।

मिथुन-वित्तीय योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। आलस्य न करें। इस राशि की महिलाएं घर और बाहर दोनों जगह के काम मैनेज करने में सफल रहेंगी। नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर करने के लिए अनुकूल समय है। योजनाएं बनाने के साथ उन पर काम करना भी जरूरी है। संतान का मार्गदर्शन करते रहें, वरना उनकी गतिविधि से घर में तनाव हो सकता है। अनावश्यक यात्रा करने से परहेज करें। घर के अधूरे काम निपटाना जरूरी है

कर्क - अनुभवी और सकारात्मक लोगों के अनुभव आपके लिए सहायक रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में समाधान ढूंढने की भी क्षमता मिलेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य को लेकर बनाई योजनाओं को साकार करने के लिए किसी अनुभवी का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चा हो सकता है। इससे समस्या हो सकती है। इस बात का अवश्य ध्यान रखें। गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर काबू रखें। घर के किसी व्यक्ति की सेहत को लेकर कुछ चिंता रहेगी। उनकी देखभाल करना आपका दायित्व है।

सिंह -अपनी किसी योजना पर ठीक तरह से काम शुरू होने पर कॉन्फिडेंस महसूस होगा। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य और आध्यात्मिक कामों में दिलचस्पी ले। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव आएगा। खास लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। महिलाएं खासतौर पर खुद को अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों में व्यस्त रखें। कोशिश करें कि दूसरों के मामले में न ही पड़े। गुस्सा न करें। शांति से परिस्थितियों को संभाले। मौज-मस्ती और मनोरंजन में खर्चा करते समय अपने बजट को नजरअंदाज न करें।

कन्या -घर के किसी सदस्य की समस्या का समाधान होने से आपको को राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतिस्पर्धा में अपनी मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज का दिन शुभ रहेगा। व्यक्तिगत या पारिवारिक विवादित मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। इस समय आर्थिक मामलों में बहुत सूझबूझ और सोच-विचार कर निर्णय लेने की जरूरत है। आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। व्यक्तिगत गतिविधियों और योजनाओं के बारे में किसी से चर्चा न करें।

तुला -दौड़-धूप ज्यादा रहेगी। कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर कर देगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन बना रहेगा। घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त के आने से चहल-पहल और अच्छा माहौल रहेगा। कोई दूर दराज की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। अपनी लापरवाही और गुस्से को सुधारने की कोशिश करें। शारीरिक क्षमता को मजबूत रखें। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जबरदस्त मेहनत करने की जरूरत है। गैर कानूनी कामों से दिलचस्पी न लें।

वृश्चिक -अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। जो सकारात्मक होगा। सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य का अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।ज्यादा जिम्मेदारियों से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। जिसका असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। धैर्य और संयम रखें। फाइनेंस संबंधी लेनदेन सावधानी से करें। बच्चों की गतिविधियों पर उचित नजर रखने की जरूरत है।

धनु - नई जानकारियां मिल सकती हैं। खास लोगों से संपर्क बनने के कारण आपकी विचार शैली में भी आश्चर्यजनक बदलाव होगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियां बना सकती हैं। आपमें कुछ और बेहतर सीखने और करने की दृढ़ इच्छा रहेगी। दूसरों के मामलों में बिन मांगे सलाह न दें। विवाद और बहस से दूर रहें। इससे किसी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। मेहनत के मुताबिक और मनचाहे नतीजे न मिलने से मायूसी रहेगी।

मकर-दोस्तों और संबंधियों के साथ मेलजोल रहेगा। आध्यात्मिक स्थल पर थोड़ा समय व्यतीत करने से आत्मिक शांति मिलेगी। थकान से राहत मिलेगी। फाइनेंस संबंधी अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। रुपए-पैसे के लेनदेन में किसी पर भरोसा न करें। पड़ोसियों से संबंधित मामलों में समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है। अति आत्मविश्वास रखना भी नुकसान का कारण बनता है।

कुंभ- आज का दिन कुछ खास रहेगा। वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लंबे समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। आपकी इच्छा शक्ति और रचनात्मकता में सुधार होगा। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। जो भविष्य में आपको आर्थिक रूप से सक्षम और सुदृढ़ बनाएगा। पारिवारिक या सामाजिक गतिविधियों में अपने फैसले सर्वोपरि रखने की बजाय दूसरों के विचारों पर ध्यान दें। घर में संबंधियों के आने से खास काम रुक भी सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में रुकावट आने से चिंतित रहेंगे।

मीन - अपनी किसी योजना पर काम करने के लिए अच्छा समय है। घर के बड़े लोगों की मदद से आप कोई खास फैसल लेंगे। युवा लोग कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने में पूरी मेहनत लगा देंगे। सफल भी रहेंगे।घर के बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। किसी भी सभा या सार्वजनिक स्थल पर कोई भी विचार-विमर्श करते समय अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। इससे संबंध खराब हो सकते हैं।