Aadhar Card Update: हरियाणा में 10 साल पुराने आधार कार्ड करवाएं अपडेट, ये है पूरी प्रक्रिया

 
 Aadhar Card Update: हरियाणा में 10 साल पुराने आधार कार्ड करवाएं अपडेट, ये है पूरी प्रक्रिया
WhatsApp Group Join Now
जिला के सभी नागरिकों को पिछले 10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने होंगे। किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए नागरिक जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवाएं।

उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिला के नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड में आगामी 14 मार्च 2024 तक मुफ्त ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया की है। 

इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। वही आधार केंद्र पर 50 रुपए शुल्क देना होगा। ऐसे में नागरिक खुद भी आधार पोर्टल  से अपने डॉक्यूमेंट अपडेट कर सकते है। 

उन्होंने ने बताया कि इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था, ये सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त हैं।

उन्होंने बताया कि आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ माई आधार पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in और माई आधार ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है। 

ऐसे में वे सभी नागरिक जिनके आधार कार्ड  10 साल पहले बने थे, वह अपना आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट जरूर करवाएं। विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए नागरिक जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवाएं।