Haryana News: हरियाणा के इस जिले में एक महिला की गला काटकर की हत्या, जाने क्या है मामला
Updated: Nov 9, 2023, 16:55 IST

Haryana News: हिसार के भैरी अकबरपुर गांव में घर के अंदर सो रही 30 साल की महिला मुनेश की गंडासी से वार कर हत्या कर दी। शरीर पर गंडासी से कई वार किए गए है। वीरवार सुबह कमरे में उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। वहीं मृतका के जेठ 45 वर्षीय जयसिंह का शव दूसरे मकान में फंदे पर लटका मिला।
सूचना मिलने पर डीएसपी गौरव शर्मा, थाना प्रभारी अमर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाएं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या और आत्महत्या एक दूसरे जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल दोनों के शव गांव में ही है।